Bharat Ki Sabse Lambi Nadi Konsi Hai

Bharat Ki Sabse Lambi Nadi Konsi Hai – हेलो दोस्तों! भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? क्या आपको पता है अगर पता है तो बहुत अच्छी बात है अगर आपको नहीं पता है तो कोई बात नहीं आज हम इस आर्टिकल में भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है इस बारे में जानकारी हासिल करेंगे और भारत में 10 ऐसे बड़ी लंबी नदियां हैं जिनके बारे में आपको जानकारी अवश्य होनी चाहिए।

भारत में कई सारी नदियां बहती है इसीलिए भारत को नदियों की भूमि भी कहा जाता है। भारत नदियों की भूमि के साथ-साथ यह बहुत शक्तिशाली जल निकाय देश भी माना गया है जो की आर्थिक विकास में अपने भारत देश में बहुत ही बड़ा योगदान प्रदान करता है। भारत में नदियों को दो हिस्सों में बांटा गया है पहला हिस्सा अर्थात् हिमालयी नदियाँ (हिमालय से निकलने वाली नदियाँ) और दूसरा हिस्सा प्रायद्वीपीय नदियाँ (प्रायद्वीप में उत्पन्न होने वाली नदियाँ) है।

हमारा भारत देश बहुत ही बड़ा देश है और आपको यह जानकर है खुशी और हैरानी भी हो होगी कि भारत सबसे ज्यादा पापुलेशन वाला देश है बन चुका है वो आज के समय में भारत पहले नंबर 1 पर आ चुका है और भारत चीन को पीछे छोड़ दिया है। अब यह तारीफ है या कुछ और यह तो आप ही बताओगे लेकिन चलिए मैं आपको इस आर्टिकल में भारत की सबसे लंबी नदियों के बारे में बताता हूं।

Bharat Ki Sabse Lambi Nadi Konsi Hai | 10 सबसे बड़ी नदी के नाम

सबसे बड़ी और लंबी नदियों के नाम में तो भारत की 10 नदियों का नाम जरूर आता है और यह इतनी लंबी नदी होती है जिसमें एक राज्य से दूसरे राज्य नदियों के द्वारा जाया जा सकता है। लंबाई के मामले में भारत में 10 क्शीर्ष नदियों के नाम नीचे कुछ इस तरह बताए गए है।

अनुक्रमांकनदीलंबाई (किलोमीटर)कुल लंबाई (किलोमीटर)
1.गंगा25252525
2.गोदावरी14641465
3.कृष्णा14001400
4.यमुना13761376
5.नर्मदा13121312
6.सिंधु11143180
7.ब्रह्मपुत्र9162900
8.महानदी890890
9.कावेरी800800
10.ताप्ती724724

Bharat Ki Sabse Lambi Nadi के नाम

भारत की सबसे लंबी नदी गंगा कहलाता है क्योंकि गंगा भारत की सबसे पवित्र और सबसे लंबी बड़ी नदियों में से आता है। इसके बाद गोदावरी, कृष्णा, यमुना, नर्मदा, सिंधु, ब्रह्मपुत्र, महानदी, कावेरी और ताप्ती माना गया है चलिए एक-एक करके मैं इन सभी नदी की खासियत क्या है इन सब के बारे में बताता हूं।

1. गंगा नदी (2525 किलोमीटर)

गंगा नदी जिसे भारत की शान कहा जाता है भारत में सबसे लंबी नदी अगर कोई है तो वह गंगा है और गंगा नदी बहुत ही पवित्र माना गया है गंगा नदी की लंबाई 2525 किलोमीटर है। इसका उद्गम उत्तराखंड में गंगोत्री ग्लेशियर है और यह उत्तराखंड शहर के देवप्रयाग मैं भागीरथी और अलकनंदा नदियों के संगम से गंगा नदी की शुरुआत हुई थी और अब यह भारत की सबसे पवित्र गंगा नदी बन चुकी है और सबसे लंबी नदी भी है।

भारत की सबसे लंबी नदी गंगा को माना गया है गंगा नदी इतनी बड़ी है कि इस नदी से जुड़े कई सारे राज्य  आते हैं जैसे की उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम विहार शामिल है। गंगा नदी की अंतिम भाग बांग्लादेश के अंतिम में जाकर समाप्त होता है और यह बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है।

2. गोदावरी नदी (1464 किलोमीटर)

गोदावरी नदी जिसे की दक्षिण गंगा भारत की सबसे लंबी नदियों में से एक माना गया है। गोदावरी नदी महाराष्ट्र में त्र्यंबकेश्वर, नासिक से शुरू होती है और छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश से होकर गुजरती है। इसके बाद अंत में यह बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है। यह सारी नदियां हिंदुओं के लिए बहुत ज्यादा मायने रखती हैं और बहुत ही ज्यादा पवित्र नदियों में से एक है इनमें से ऐसे कई सारे स्थान है जहां आज भी यात्रा करने के लिए आते हैं।

गोदावरी नदी लंबाई में दूसरे नंबर पर आती है इसकी लंबाई 1464 किलोमीटर है और यह भारत की सबसे लंबी नदियों में से दूसरे नंबर पर आती है। गोदावरी के तट पर कुछ प्रमुख शहर भी शामिल है जिसमें नासिक, नांदेड़ और राजमुंदरी है।

3. कृष्णा नदी (1400 किलोमीटर)

कृष्णा नदी जो कि भारत की सबसे लंबी नदियों में से तीसरे नंबर पर आती है कृष्णा नदी की लंबाई 1400 किलोमीटर है। यह महाराष्ट्र कर्नाटक तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्य के लिए सिंचाई के प्रमुख स्रोतों में से एक के प्रमुख कार्य में आता है। कृष्णा नदी महाबलेश्वर से बहाना शुरू होती है और इन सारे राज्यों से गुजर कर बंगाल की खाड़ी में जाकर समा जाती है।

कृष्णा नदी के साथ-साथ और भी कई सारी नदियां बहती हैं और कृष्णा नदियों की सहायक नदी भीम , पंचगंगा, दूधगंगा, घटप्रभा, तुंगभद्रा हैं और इन सभी नदी के किनारे के मुख्य शहर सांगली और विजयवाड़ा भी शामिल हैं।

4. यमुना नदी (1376 किलोमीटर)

यमुना नदी को बहुत सारे लोग जमुना नदी के नाम से भी जानते हैं आप सब लोगों ने भी कई बार जमुना नदी कहकर बुलाया होगा। यमुना नदी उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बंदर पूछ चोटी पर यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलती है। यमुना नदी गंगा नदी की काफी सहायक नदी होती है और यह नदी समुद्र में नहीं समाती है।

यमुना नदी की कई सारी सहायक नदी है जो कि यमुना नदी के साथ-साथ चलती है जिनका नाम हिंडन, शारदा, गिरि, ऋषिगंगा, हनुमान गंगा, ससुर, चंबल, बेतवा, केन, सिंध और टोंस शामिल है। यमुना नदी बड़े-बड़े राज्यों से गुजरते हुए बहती है और उन सभी राज्यों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश शामिल है।

5. नर्मदा नदी (1312 किलोमीटर)

नर्मदा नदी को कई सारे लोग रीवा भी कहते हैं अपने भी कभी ना कभी इस नाम को सुना होगा और आज भी कई जगह नर्मदा नदी को नर्बुद्दा के नाम से भी जाना जाता है। नर्मदा नदी अमरकंटक से निकलती है और आपकी जानकारी के लिए बता दूं नर्मदा नदी मध्य प्रदेश और गुजरात राज्यों के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण नदी है क्योंकि इसके विशाल योगदान के लिए मध्य प्रदेश और गुजरात की “जीवन रेखा” के नाम से भी नर्मदा नदी को बुलाते हैं।

देश में जितनी भी नदियां बहती है उन सभी नदियों की विपरीत बहने वाली नदी नर्मदा नदी है जो की पूर्व दिशा में बहती है, वह पश्चिम की ओर बहती है। नर्मदा नदी को सबसे पवित्र जल निकायों में से एक माना जाता है और हिंदुओं के लिए नर्मदा भारत में बहुत ज्यादा पवित्र नदी माना जाता है और रामायण, महाभारत जैसे पुराने में नर्मदा नदी का उल्लेख कई बार आपको देखने को मिल जाएगा।

6. सिंधु नदी (3180 किलोमीटर)

भारत देश के नाम का इतिहास सिंधु नाम से आज भी जुड़ा हुआ है। सिंधु नदी मानसरोवर झील से बहाना शुरू होती है और यह लद्दाख, गिलगित और बाल्टिस्तान को पार करते हुए गुजरती है। इसके बाद सिंधु नदी पाकिस्तान में प्रवेश कर जाती है। सिंधु नदी सबसे पुरानी और समृद्ध सभ्यताओं में से एक, सिंधु घाटी सभ्यता को आश्रय देने के लिए भी जानी जाती है।

सिंधु नदी के साथ साथ कई सारी सहायक नदी भी बहती है जिनमें से जानस्कर, सोन, झेलम, चिनाब, रावी, सतलुज और ब्यास नदी शामिल है। सिंधु के तट पर प्रमुख शहर शामिल है वह लेह, और स्कार्दू है। सिंधु नदी की कुल लंबाई 3180 किलोमीटर है लेकिन भारत के भीतर इसकी दूरी केवल 1114 किलोमीटर है।

7. ब्रह्मपुत्र नदी (2900 किलोमीटर)

भारत की ब्रह्मपुत्र नदी ऐसी दूसरी नदी है जो की मानसरोवर पर्वतमाला से निकलती है। यह मानसरोवर झील, तिब्बत, चीन के पास अंगसी ग्लेशियर से होकर निकलती है। ब्रह्मपुत्र नदी इकलौता ऐसा नदी है जो कि भारत में इसका लिंग पुरुष के लिंग में माना जाता है। ब्रह्मपुत्र नदी को चीन में यारलुंग त्संगपो के नाम से जाना जाता है।

यह अरुणाचल प्रदेश के माध्यम से भारत में प्रवेश करती है और बारिश के मौसम में जैसे की जून से लेकर अक्टूबर के महीने के दौरान इस नदी में बार भी आ जाती है यह पूरी तरह से सामान्य घटना होती है। यह असम से होते हुए बांग्लादेश में प्रवेश करती है भारत के करीब ब्रह्मपुत्र नदी की कुल लंबाई 916 किलोमीटर ही है और माजुली या माजोली ब्रह्मपुत्र नदी के एक प्रकार की नदी कहलाती है।

8. महानदी (890 किलोमीटर)

महानदी एक उद्गम छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में होता है और बहुत सारी लिखी इतिहास के लिए महानदी अपनी भयानक बाढ़ के लिए जानी जाती है महानदी नाम से ही ऐसा लगता है कि यह बहुत बड़ी नदी है हालांकि महानदी की लंबाई 890 किलोमीटर है लेकिन इस नदी में ज्यादातर आपको बाढ़ की घटनाएं देखने को मिलती है। इसी वजह से महानदी ” उड़ीसा का संकट” कहा गया है।

वैसे भी हीराकुंड बांध बनने के बाद इस नदी में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिला है और अब बाढ़ जैसे घटना काफी हद तक काम हो चुकी है। महानदी की कई सारी सहायक नदी है जिनमे से सिवनाथ, मंड, इब, हसदेव, ओंग, पैरी नदी, जोंक, तेलेन शामिल है।

9. कावेरी नदी (800 किलोमीटर)

कावेरी नदी दक्षिण भारत की सबसे पवित्र कावेरी भी कहलाती है कावेरी नदी हिंदुओं के लिए बहुत ही पवित्र नदी होती है। यह कर्नाटक के पश्चिमी घाट में ब्रह्मगिरी पहाड़ी से शुरू होता है कर्नाटक और तमिलनाडु राज्यों के माध्यम से दक्षिण पूर्व दिशा में बहती है और इसी के साथ-साथ पूर्वी घाट में उतरती है।

बंगाल की खाड़ी तमिलनाडु में इस नदी के समापन से पहले कावेरी नदी बड़ी संख्या में वितरिकाओं मैं अलग-अलग हिस्सों में टूट जाती है। जिससे कि एक विशिष्ट डेल्टा बनता है जिसे “दक्षिण भारत का उद्यान” के नाम से भी जाना जाता है।

ताप्ती नदी (725 किलोमीटर)

ताप्ती नदी उन तीन सबसे बड़ी नदियों में से एक है जो प्रायद्वीपीय भारत से निकलती है और पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है। ताप्ती नदी बैतूल जिले (सतपुरा रंज) मैं शुरू होती है और खंभात की खाड़ी मैं जाकर समा जाती है। यह मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से होकर गुजरती है। ताप्ती नदी की 6 सहायक नदियां हैं जो की ताप्ती नदी के साथ बहती है और उन सभी नदियों के नाम पूर्णा नदी, गिरना नदी, गोमई, पंजारा, पेधी और अर्ना है।

Ganga को भारत की सबसे लंबी नदी क्यों कही जाती है?

भारत की सबसे लंबी नदी गंगा को कही जाती है क्योंकि गंगा नदी की लंबाई 2525 किलोमीटर है और सबसे बड़ी बात तो यह है की गंगा नदी को एक बहुत ही पवित्र नदी माना गया है और हम हिंदुओं के लिए गंगा नदी बहुत ही ज्यादा पवित्र और शक्तिशाली नदियों में से एक होती है और हम सभी लोग गंगा माता की पूजा भी करते हैं जिसकी वजह से गंगा भारत की सबसे लंबी नदी कहलाती है और गंगा नदी पवित्र बनती है।

गंगा भारत की सबसे लंबी नदी है और सबसे बड़ी नदी भी कहलाती है लेकिन अफसोस की बात तो यह है की गंगा जैसे पवित्र नदी आज प्रदूषण के चपेट में आ चुकी है यह सब इंसान के बुरे कर्म है जिसके वजह से गंगा माता आज प्रदूषण के चपेट में आ चुकी हैं इसे साफ करना बहुत जरूरी है नहीं तो गंगा नदी से सिर्फ हम इंसानों को परेशान नहीं होगी बल्कि गंगा नदी में रहने वाले मछलियों को भी बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है।

FAQs on Bharat Ki Sabse Lambi Nadi Konsi Hai

Q1. दुनिया की सबसे लंबी नदी कौन है?

दुनिया की सबसे लंबी नदी North East में अफ्रीका से बहने वाली नील नदी है और नील नदी की लंबाई 6650 किलोमीटर है।

Q2. भारत की दूसरी सबसे बड़ी नदी कौन सी है?

भारत की दूसरी सबसे बड़ी नदी गोदावरी नदी को माना गया है गोदावरी नदी की लंबाई 1465 किलोमीटर है।

Q3. भारत का सबसे छोटा नदी कौन सा है?

भारत का सबसे छोटा नदी अरवरी नामक एक नदी है जो की यह राजस्थान में बहती है और इस नदी की लंबाई 90 किलोमीटर है।

Q4. भारत की सबसे लंबी और पवित्र नदी कौन सी है?

भारत की सबसे लंबी और पवित्र नदी गंगा को माना गया है।

Conclusion on Bharat Ki Sabse Lambi Nadi Konsi Hai

तो दोस्तों, आज हमने इस आर्टिकल में Bharat Ki Sabse Lambi Nadi Konsi Hai इस बारे में जानकारी हासिल की मुझे पूरी उम्मीद है कि आपको मेरा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा और आज आपने इस आर्टिकल के माध्यम से जरूर कुछ नया सीखा होगा। अगर आपको इस बारे में जानकारी नहीं थी कि भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है तो यह आर्टिकल की मदद से अब आप जान के होंगे कि भारत की सबसे लंबी नदी गंगा को कहा जाता है।

Leave a Comment